राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के भोपालगढ़ से विधायक श्री पुखराज गर्ग में आज विधानसभा में शून्यकाल के दौरान नियम 295 के तहत विधानसभा में राष्ट्रीय राजमार्ग 89 का मुद्दा उठाया और कहा की सालों बाद भी राष्ट्रीय राजमार्ग 89 का कार्य पूरा नहीं हुआ, कार्य पूरा नहीं होने के बावजूद भी कंपनी सरकार की मिलीभगत से अवैध टोल वसूली कर रही है जिस को बंद किया जाए।